Viral News, देखा है कभी King Potato ?

बाजार वाले आलू से अलग है ये King Potato। खासियत है इसका साइज। सुनकर हैरान हो जाएंगे। एकKing Potato का वजन है 7.8 किलोग्राम।

नई दिल्ली। सुर्खियों में आ गया है ये आलू। आलू नहीं इसे कहें किंग आलू। भई इसका साइज देखकर ही इसे King Potato कह रहे हैं। न्यूजीलैंड में हैमिल्टन के पास एक बागान से 7.8 किलोग्राम का एक आलू निकला है, जो दुनिया का सबसे बड़ा आलू हो सकता है। यह आलू कोलिन और डोना क्रेग-ब्राउन नाम के एक दम्पति के बागान से गत 30 अगस्त को निकला था। वैसे इसकी कोई खेती नहीं की गई। इसे कुदरत का करिश्मा ही कहेंगे। इस बाबत कोलिन ने कहा, ’जब हम अपने बागान में खुदाई कर रहे थे तब हमें इस विशाल आलू का पता चला था। पहले हमें विश्वास ही नहीं हुआ कि यह आलू है, लेकिन बाद में इसे खोदकर निकालने पर यह आलू निकला।’  कपल ने इस आलू का नाम रखा है डौग। साथ ही इसे दुनिया का सबसे बड़ा आलू होने पर गिनिस बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज करवाने के लिए आवेदन भी किया है।