नई दिल्ली। आप कब से इंतजार में थे कि आलिया और रणवीर खुलकर प्यार का इजाहार क्यों नहीं करते। यह सवाल पूछ नहीं सकते उनसे। वैसे हम भी चाहते थे और हैं कि दोनों जल्द से जल्द गुड न्यूज दें। अब जो हम बताएंगे आपको वो भी गुड न्यूज से कम नहीं है। कह सकते हैं कि इसके बाद ही हमें गुड न्यूज मिले।
हुआ यूं कि दिवाली के मौके पर इंस्टाग्राम पर आलिया ने अपनी और रणवीर के साथ एक फोटो शेयर की है। ये फोटो हमने भी देखी है और देखकर हैरान हो गए। दोनों आर्म लॉक में हैं। पर ये लॉक अच्छा लग रहा है। थैंक यू आलिया, इतना सुंदर सरप्राइज देने के लिए।
ओह…हो…आपको पूरी बात जाननी होती है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आलिया ने दो फोटो शेयर की है। एक में वो दीया और लाइट्स लिए खड़ी हैं। इस तस्वीर के साथ आलिया लिखती हैं- ’थोड़ी लाइट… हैप्पी दिवाली।’ दूसरी तस्वीर में वह रणबीर कपूर के साथ रोमांटिक पोज दे रही हैं।
रणबीर ने इस दौरान डार्क ब्लू रंग का कुर्ता पहना है। आलिया ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन दिया- ’और थोड़ा प्यार… हैप्पी दिवाली।’ दिवाली पर आलिया ने गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला नीला लहंगा पहना था।