नहीं रहीं स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर, कोरोना से हुई थीं संक्रमित

देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला से जाने जानी वाली लता मंगेशकर का निधन हो गया है। बीते दिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था, जिसके बाद उन्हें आईसीयू से वेंटिलेटर में रखा गया था।

मुंबई। मशहूर गायिका लता मंगेशकर का रविवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट करके ये जानकारी दी। बीते दिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था, जिसके बाद उन्हें आईसीयू से वेंटिलेटर में रखा गया था।डॉक्टरों ने इससे पहले शनिवार को जानकारी दी थी कि लता मंगेशकर को स्वास्थ्य स्थिर होने के बाद वेंटिलेटर से आईसीयू शिफ्ट किया गया था लेकिन अचानक बीते रोज उनकी सेहत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें फिर वेंटिलेटर पर रखा गया था। रविवार सुबह उन्होंने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली।

लता मंगेशकर , जिन्हें ‘मेलोडी की रानी’ और ‘भारत की कोकिला’ के रूप में जाना जाता था, ने 8 जनवरी को हल्के लक्षणों के साथ कोरोवा ​​-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था। जिसके बाद उन्हें लगभग 29 दिनों पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी निधन को लेकर टिवट किया है।