Weather Report : इस तरह बदल रहा है दिल्ली का मौसम

 

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान किया है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 64 दर्ज किया गया जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51 से 100 के बीच संतोषजनक , 101 से 200 के बीच मध्यम , 201 से 300 के बीच खराब , 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।