नई दिल्ली। ज़ी म्यूज़िक कंपनी ने YouTube पर 100 मिलियन (10 करोड़) सब्सक्राइबर्स का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करते हुए रेड डायमंड प्ले बटन प्राप्त किया है। यह सम्मान पाने वाली ज़ी म्यूज़िक कंपनी दुनिया की दूसरी म्यूज़िक लेबल बन गई है।
कुछ ही वर्षों में, ज़ी म्यूज़िक ने “काला चश्मा”, “तेरी मिट्टी”, “तरस”, और “उई अम्मा” जैसे सुपरहिट गानों के साथ दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। कंपनी का बहुभाषी संगीत संग्रह पूरे भारत और विश्वभर में लोकप्रिय है।
ज़ी म्यूज़िक कंपनी और ज़ी स्टूडियोज के चीफ बिज़नेस ऑफिसर उमेश कुमार बंसल ने कहा, “यह उपलब्धि हमारे संगीत प्रेमियों के साथ गहरे जुड़ाव का प्रमाण है।”
YouTube म्यूज़िक की डायरेक्टर सन ली ने कहा, “भारतीय संगीत की वैश्विक ताकत का यह बड़ा उदाहरण है।”
ज़ी म्यूज़िक लगातार नए प्रयोग और गुणवत्तापूर्ण कंटेंट के साथ संगीत की दुनिया में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।















