नई दिल्ली। पूरा देश और भारत से बाहर रहे रहे भारतवंशी आज प्रकाश पर्व दीपावली मना रहे हैं। कोरोना महामारी में कमी आने के बाद यह पहला दीपावली है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दीपावली की बधाई दी है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा “दीपावली के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। दीपावली का त्योहार बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है। भारत में यह त्योहार अलग-अलग मान्यताओं का अनुसरण करने वाले विभिन्न वर्गों में व्यापक स्तर पर मनाया जाता है और दीपावली का यह शुभ अवसर परस्पर प्रेम, भाईचारे और मैत्री का संदशे देता है। वास्तव में, यह त्योहार हमारी समृद्धि और खुशियों को, धन-धान्य को, एक दूसरे के साथ साझा करने का अनुपम अवसर प्रदान करता है। आइए, हम सब मिलकर, इस लोकरंजक त्योहार को स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से मनाएं और पर्यावरण की रक्षा में योगदान करने का संकल्प लें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।
दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।
Wishing everyone a very Happy Diwali.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 4, 2021
वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी टिवटर पर संदेश जारी किया है। राहुल गांधी ने कहा कि दीपक का उजाला बिना किसी भेदभाव के सबको रौशनी देता है- यही दीपावली का संदेश है। अपनों के बीच दिवाली हो, सबके दिलों को जोड़ने वाली हो!
दीपक का उजाला बिना किसी भेदभाव के सबको रौशनी देता है- यही दीपावली का संदेश है।
अपनों के बीच दिवाली हो,
सबके दिलों को जोड़ने वाली हो!#HappyDiwali pic.twitter.com/zQY4nncbwZ— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 4, 2021















