Bollywood News, Ravi Teza के फैन के लिए गुड न्यूज़, 11 फरवरी को बिग स्क्रीन पर देखें हिंदी में फिल्म खिलाड़ी

कोरोना का प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस 11 फरवरी को सिनेमा हॉल में देखें फिल्म खिलाड़ी।

नई दिल्ली। मनोरंजन के लिए आप ऑरिजनल कंटेट ही पसंद करते हैं, तो खिलाड़ी आपको जरूर पसंद आएगी। बात कर रहे हैं फिल्म खिलाड़ी की। इस फिल्म में मुख्य किरदार है रवि तेजा का। बता दें कि मास महाराजा के नाम से मशहूर रवि तेजा का हिंदी भाषी फैंस के बीच भी जबरदस्त क्रेज है। आप यह फिल्म बिग स्क्रीन पर 11 फरवरी को देख पाएंगे। यानी सिनेमा घरों में रवि तेजा की बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर फिल्म खिलाड़ी11 फरवरी को सिनेमाघरों में हिंदी में रिलीज होने जा रही है।

पेन स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म में रवि तेजा पूरी तरह से अलग भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में मीनाक्षी चौधरी और डिंपल हयाती भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियो) ने ए स्टूडियोज के सहयोग से निर्मित किया है। यह यूनिवर्सल स्टोरी के साथ एक एक्शन से भरपूर थ्रिलर है। सिर्फ इतना नहीं। हम जानते हैं कि आप तेजा को कितना पसंद करते हैं। सिर्फ साउथ वाले ही नहीं हिंदी वाले भी।

रवि तेजा का हिंदी भाषी फैंस के बीच भी जबरदस्त क्रेज है। पहले भी उनकी कई फिल्में डब होकर यूट्यूब पर रिलीज की जाती रही हैं। उनकी फिल्मों के बॉलीवुड में भी कई रीमेक बन चुके हैं। रवि तेजा की फिल्में जैसे किक, राजा- द ग्रेट, बंगाल टाइगर, विक्रमारकुडु, हिंदी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।