Vikram Vedha : सैफ अली खान के विक्रम लुक पर क्या कह दिया ऋतिक रोशन ने

'विक्रम वेधा' में 24 फरवरी को सैफ के किरदार 'विक्रम' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। ऋतिक-सैफ की ‘विक्रम वेधा’ 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में 'वेधा' का किरदार ऋतिक रोशन कर रहे हैं। फिल्म 'विक्रम वेधा' अभिनेता साउथ विजय सुतेपति स्टारर तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' का हिंदी रीमेक है।

मुंबई। यदि आपको को-स्टार आपकी प्रशंसा करे, तो यकीनन आपने अच्छा काम किया है। आम लोगों में जहां विक्रम वेधा को लेकर जिज्ञासा है, वहीं इस फिल्म में एक्टर सैफ अली खान के लुक को लेकर उनके साथी कलाकार ऋतिक रोशन ने भी खूब प्रशंसा की है। और तो और, सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान भी उनके लुक पर मर मिटी हैं. करीना ने सैफ की फोटो शेयर कर लिखा, ‘पति पहले से भी ज्यादा हॉट लग रहे हैं। मैं इस फिल्म का इंतजार नहीं कर सकती।’

विक्रम वेधा का लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। हर कोई इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसमें सैफ अली खान मुख्य किरदार में हैं। उसकी पहली झलक लोगों के सामने आ चुकी है। जींस, सफेद पोलो नेक टी शर्ट, दाढ़ी-मूंछ और आंखों पर चश्मा लगाए सैफ अली खान काफी इंटेंस लुक में नज़र आ रहे हैं। सैफ के इस अंदाज़ पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं।

ऋतिक रोशन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से सैफ अली खान की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो ‘विक्रम’ के अवतार में डैशिंग नज़र आ रहे हैं। ऋतिक ने फिल्म से सैफ के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए लिखा- ”विक्रम”. एक बेहतरीन अभिनेता और एक सहकर्मी के साथ काम करना, जिसकी मैंने सालों से प्रशंसा की है, एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा। इंतजार नहीं कर सकता!”


‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक में ऋतिक रोशन विलेन का रोल निभाने वाले हैं। बीते कुछ वर्षों में ऋतिक रोशन ने वॉर, सुपर 30 जैसी फ‍िल्‍मों से पर्दे पर दमदार वापसी की है। इससे भी और उत्‍साहित करने वाली न्‍यूज ये है कि इस फ‍िल्‍म में बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान भी नजर आएंगे और वो भी वर्दी पहनकर पुल‍िसवाले के रोल में। एक तरह से इस फ‍िल्‍म में ऋतिक और सैफ का पर्दे पर दमदार मुकाबला होने वाला है। तमिल फिल्म विक्रम वेधा के आगामी रीमेक में ये दोनों स‍ितारे एक-दूसरे से लड़ते हुए दिखाई देंगे।