देहरादून। उत्तराखंड का एक मिजाज बन चुका था कि हर पांच साल में वो राजनीतिक दल को सत्ता से बेदखल कर देती है। मगर साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इस मिथक को भी तोड़ दिया है। भाजपा दोबारा वहां सत्ता में बनी रहेगी। जानकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री को लेकर राज्य की जनता में नाराजगी थी, भाजपा ने इसे समय रहते समझ लिया। इसका नतीजा है कि भाजपा की सरकार बची रहेगी।
राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 14 फरवरी को हुए मतदान के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। लालकुआं विधानसभा सीटे से पूर्व सीएम हरीश रावत को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने उन्हें 14 हजार वोटों से हराया है।विधानसभा भगवानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश को 17 वें राउंड में आठ हजार की बढ़त मिलने के बाद कार्यकताओं ने खुशी जाहिर करते हुए। कांग्रेस पार्टी एंव ममता राकेश जिंदाबाद के नारे लगाकर खुशी जताई। इस दौरान पुलिस ने मौके पर कार्यकर्ताओं को नारेबाजी करने से रोक दिया।भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल यशपाल आर्य की बीजेपी प्रत्याशी राजेश कुमार के साथ कांटे की टक्कर हो रही है। नौवें राउंड के बाद आर्य 1300 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक 8 राउंड की गिनती के बाद करीब 8 हजार वोटों से लीड कर आगे हैं। इससे भाजपाइयों में खुशी का माहौल बनने लगा है। खटीमा विधानसभा क्षेत्र के पांचवें राउंड में भाजपा के पुष्कर सिंह धामी को 2908 कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 4702 वोट मिले।