सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां शुरु, आज से लगातार 16 दिन का अवकाश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए त्योहारी मौसम में छुट्टियों का दौर शुरू हो गया है। सरकारी कर्मचारी शनिवार से लगातार 16 दिनों की छुट्टी का आनंद ले सकेंगे। इस साल दो अक्टूबर को गांधी जयंती और महालया एक ही दिन पड़ने के कारण कर्मचारियों की एक छुट्टी तो गई, लेकिन आने वाली 16 दिनों की छुट्टी इस नुकसान की भरपाई करने वाली है। इसके अलावा, 31 अक्टूबर को काली पूजा की भी छुट्टी रहेगी।

इस महीने की छुट्टियां पांच और छह अक्टूबर को शनिवार और रविवार से शुरू हो रही हैं। इसके बाद सात अक्टूबर से दुर्गा पूजा की छुट्टी मिल रही है, जो 15 अक्टूबर तक चलेगी जबकि 16 से 18 अक्टूबर तक लक्खी पूजा की छुट्टी होगी।

छुट्टियों की सूची इस प्रकार है:

– 7 अक्टूबर: चतुर्थी

– 8 अक्टूबर: पंचमी

– 9 अक्टूबर: षष्ठी

– 10 अक्टूबर: सप्तमी

– 11 अक्टूबर: अष्टमी

– 12 अक्टूबर: नवमी

– 13 अक्टूबर: दशमी

– 14-15 अक्टूबर: अतिरिक्त पूजा की छुट्टियाँ

– 16-18 अक्टूबर: लक्खी पूजा की छुट्टी

इसके अलावा, दो अक्टूबर को महालया और गांधी जयंती की छुट्टी भी कर्मचारियों को मिली थी। पूजा के इस लंबी छुट्टियों में कई कर्मचारी परिवार के साथ घूमने जाने का भी प्लान कर सकते हैं, जिससे उन्हें अलग से छुट्टी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

हालांकि, पुलिस और अन्य आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों को इन दिनों में छुट्टी नहीं मिल पाती। उनके कठिन परिश्रम के कारण ही आम जनता आराम से अपनी छुट्टियों का आनंद ले पाती है।