फिर बनेंगे नायब सिंह सैनी Haryana CM

नई दिल्ली। 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी। हरियाणा विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के 9 दिन बाद यानी 17 अक्टूबर को नाय​ब सिंह सैनी प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नायब सिंह सैनी प्रदेश के सीएम पद की शपथ 17 अक्टूबर को पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लेंगे। बीजेपी ने चुनावों के दौरान संकेत दिया था कि मार्च में मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल खट्टर की जगह लेने वाले और अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले सैनी यदि जीत दर्ज करते हैं तो शीर्ष पद के लिए वह पार्टी की पसंद होंगे। बीजेपी ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 48 सीट हासिल की है जो कांग्रेस की सीट संख्या से 11 ज्यादा है। चुनाव में जेजेपी और आम आदमी पार्टी (आप) का सफाया हो गया जबकि इनेलो सिर्फ दो सीट जीतने में सफल रही।