नई दिल्ली। Fever और Live Your City द्वारा प्रस्तुत, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित Candlelight® Series एक बार फिर भारतीय दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने लौट आया है। इस बार यह शानदार संगीत अनुभव 2000 के दशक की यादगार बॉलीवुड धुनों के साथ दर्शकों को उस स्वर्णिम युग की सैर कराएगा जिसने समकालीन भारतीय सिनेमा की पहचान गढ़ी।
कब और कहां?
-
दिल्ली: 11 जुलाई को श्रीराम सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स
-
मुंबई: 13 जुलाई को फोर सीज़न्स होटल
इस अनोखे संगीत कार्यक्रम में हज़ारों मोमबत्तियों की रोशनी के बीच माहौल को बेहद भावनात्मक और आत्मीय बना दिया जाता है। हर गीत, हर सुर, हर ताल जैसे दर्शकों की अपनी यादों से जुड़ जाता है – कभी कॉलेज के दिनों की दोस्ती, कभी पहली मोहब्बत की धड़कन, तो कभी डांस फ्लोर पर बिखरे पागलपन की झलक।
क्या खास रहेगा इस बार?
‘Candlelight: Best of 2000s Bollywood’ में उन तमाम हिट गानों का लाइव प्रस्तुतीकरण होगा जिन्होंने एक पूरे दशक को संगीत के रंग में रंग दिया था। चाहे वो शाहरुख़ ख़ान की फिल्मों के रोमांटिक गाने हों या उस दौर के एनर्जेटिक डांस नंबर – हर धुन आपके दिल को छू जाएगी।
यह इवेंट सिर्फ एक संगीत कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा है – जहाँ हर धुन एक कहानी बयाँ करती है, हर गीत किसी याद की परछाई बन जाता है।
Candlelight Series ने देशभर में एक ऐसे संगीत-प्रेमी समुदाय का निर्माण किया है जो बार-बार इस अनोखे अनुभव को जीने के लिए एकत्रित होते हैं। परिचित धुनें जब मोमबत्तियों की मद्धम रोशनी में गूंजती हैं, तो संगीत एक नई आत्मा पा लेता है।















