रांची / सिमडेगा। सिमडेगा जिला के अंतर्गत ठेठईटांगर पुलिस ने लगभग 54 लाख 70 हजार रुपये के 109 किलो 400 ग्राम गाँजा पकड़ा। जिला-स्तरीय वाहन चेकिंग के दौरान अन्तर्राज्यीय अवैध गाँजा के दो तस्करों टाटा सफारी वाहन में छुपाकर ओड़िशा से झारखण्ड-बिहार-उत्तर प्रदेश के रास्ते नेपाल ले जाते पकड़े गए। दोनों गाँजा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
ठेठईटांगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में वाहन जाँच के दौरान एक सफेद रंग की टाटा सफारी वाहन (OD-05F-1777) वहाँ पहुँचा, जिसे रूकने का इशारा किया गया तो वाहन के चालक एवं वाहन में बैठा एक अन्य व्यक्ति वाहन को किनारे खड़ी करते ही भागने लगा। पुलिस टीम ने खेदड़कर दोनों को धर-दबोचा। पूछताछ करने पर पकड़ाये व्यक्ति ने अपना-अपना नाम क्रमशः उत्तर प्रदेश निवासी (1) संतोष कुमार एवं (2) मो0 रिजवान खान बताया। पूछताछ में बताया कि टाटा सफारी गाड़ी में गाँजा है, जिसे ओड़िशा से झारखण्ड-बिहार के रास्ते अमेठी (उत्तर प्रदेश) ले जाया जा रहा है। यहां से गाँजा को नेपाल भेजना था। पुलिस की इस सफलता पर ठेठईटांगर थाना प्रभारी सहित उनकी पुलिस टीम को इस विशेष उपलब्धि के लिये एक अच्छी नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।
सिमडेगा जिला पुलिस ने झारखण्ड एवं बिहार राज्यों से होते गाँजा की खेप नेपाल ले जाते विभिन्न थाना एवं ओपी पुलिस टीम की लगातार कार्रवाई से विगत नौ माह में अब तक 1830 किलो 750 ग्राम गाँजा के साथ अब तक 28 गाँजा तस्करों को धर-दबोचा है। इसमें अब तक 13 वाहन भी जप्त किए जा चुके हैं।
सिमडेगा पुलिस ने 54 लाख कीमत का 109 किलोग्राम गांजा पकड़ा
तस्कर के खिलाफ पुलिस अभियान जारी रहती है। जब भी अवैध माल पकड़ा जाता है तो पुलिस की वाहवाही होती है। झारखंड के सिमडेगा जिले में पुलिस को सफलता मिली है, यहां पुलिस ने 54 लाख कीमत का 109 किलोग्राम गांजा पकड़ा है। साथ ही तस्कर को भी दबोच लिया गया।