AAP ने कहा, भाजपा का फेल हुआ ऑपरेशन लोटस

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और AAP के अन्य विधायक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे।

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी अब पूरी तरह से भाजपा पर हमलावर हो चुकी है। आज सुबह 11 बजे सभी विधायकों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर बुलाया गया। सभी से बात की गई। उसके बाद दिल्ली के मुख्ययमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विट करके लिखा कि दिल्ली सरकार गिराने के लिए इन्होंने 800 करोड़ रखे हैं- प्रति MLA 20 करोड़, 40 MLA तोड़ना चाहते हैं. देश जानना चाहता है। ये 800 करोड़ किसके हैं, कहाँ रखे हैं? हमारा कोई MLA नहीं टूट रहा। सरकार स्थिर है।दिल्ली में चल रहे सभी अच्छे काम जारी रहेंगे।

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों ने मनीष सिसोदिया के घर पर करीब 14 घंटो तक रेड की, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। रेड के अगले दिन इन्होंने मनीष सिसोदिया को संदेश भेजा कि आप केजरीवाल को छोड़ दिजिए। कुछ विधायकों को लेकर हमारे साथ आएं। हम केजरीवाल की सरकार गिराकर आपको CM बना देंगे।ये पिछले कुछ दिनों से हमारे विधायकों के पीछे पड़े हैं। एक-एक MLA को 20-20 करोड़ का ऑफर दिया जा रहा है। हमारा एक भी MLA अभी तक नहीं टूटा है। हम कट जाएंगे पर देश के साथ दगा नहीं करेंगे।

वहीं, आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह लोग (भाजपा) हमारे 40 विधायक तोड़ना चाहते थे और हर विधायक को 20 करोड़ रुपए दिए जाने थे। इस हिसाब से 800 करोड़ रुपए होते हैं। यह भाजपा के पास कहां से आए? क्या ED, CBI इसे ढूंढेंगी?… हम सब लोग महात्मा गांधी की समाधी पर जाएंगे। ऑपरेशन लोटस दिल्ली में विफल हो चुका है। हमारे 62 में से 53 विधायक मौजूद हैं। स्पीकर देश के बाहर हैं और मनीष सिसोदिया हिमाचल प्रदेश में हैं। बाकी विधायकों से मुख्यमंत्री ने बात की और सभी विधायकों ने कहा है कि वे आखरी सांस तक अरविंद केजरीवाल के साथ हैं।