बनवारी लाल पुरोहित मिले मोदी से

नई दिल्ली। पंजाब के राज्यपाल और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट किया:पंजाब के राज्यपाल और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारीलाल पुरोहित ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। बीते रविवार पहले पंजाब के राज्‍यपाल गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे।

पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और पंजाब एवं चंडीगढ़ के महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनके साथ चर्चा की। पंजाब में इस समय नशे का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है। सरहद पार से आए दिन पंजाब में नशे की सप्लाई के मामले सामने आ रहे हैं। कई मामलों में बॉर्डर सुरक्षा फोर्स और पुलिस ने ड्रोन भी बरामद किए हैं। संभावना जताई जा रही है कि राज्यपाल ने गृहमंत्री से इस मुद्दे पर भी चर्चा की होगी। नशे के कारण हाल ही में पंजाब में 14 मौतें हुई थीं, जिसके बाद ही बड़े स्तर पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए हैं।