नई दिल्ली। हाल के वर्षों में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर का कई मौकों पर भाजपा के नेताओं संग मिलना जुलना हुआ है। भाजपा की नीयितों का वो प्रचार प्रसार भी करते हैं। उनकी पत्नी किरण खेर भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुकी है। हाल ही में द कश्मीर फाइल्स सिनेमा को लेकर भी जब बवाल मचा तो भाजपा के कई नेता इस फिल्म से जुड़े लोगों के साथ रही।
बता दें कि द कश्मीर फाइल्स के प्रमुख भूमिका में अनुपम खेर भी हैं। रविवार को उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर मुलाकात की। अपने आधिकारिक ट्विटर पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए अनुपम खेर ने लिखा कि बहुत अच्छा लगा आपके घर पर आपसे और आपके परिवार के सदस्यों से मिलकर।आपकी सहजता और आपका इतने विषयों का ज्ञान प्रेरणात्मक है।पर शिमला शहर को लेके आपकी और मेरी यादों ने जो उड़ान भरी वो अविस्मरणीय रहेगी।आपके सत्कार और प्रेम के लिए बहुत बहुत धन्यवाद!
आदरणीय @JPNadda जी! बहुत अच्छा लगा आपके घर पर आपसे और आपके परिवार के सदस्यों से मिलकर।आपकी सहजता और आपका इतने विषयों का ज्ञान प्रेरणात्मक है।पर शिमला शहर को लेके आपकी और मेरी यादों ने जो उड़ान भरी वो अविस्मरणीय रहेगी।आपके सत्कार और प्रेम के लिए बहुत बहुत धन्यवाद! 🙏🌺🙏 pic.twitter.com/MEpr7okECW
— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 17, 2022
गौर करने योग्य यह भी है कि मुंबई के बजाय हिंदी सिनेमा का नया ठिकाना उत्तर प्रदेश में हो, इसके लिए कुछ बॉलीवुड एक्टर आगे आए हैं। उसमें प्रमुख नाम अनुपम खेर का भी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस संदर्भ में उनकी कई मुलाकातें हो चुकी है।
इस मुलाकात की बात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी शेयर की है।
Met @AnupamPKher ji today at my residence and had a nostalgic conversation with him reminiscing our old days in Shimla. pic.twitter.com/dpIgt3Mrzi
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) April 16, 2022















