Bollywood News, डांस, साड़ी या भाग्यश्री…किसे देखें, तीनों गजब के सुंदर है, खूब वायरल हो रहे हैं तीनों

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस भाग्यश्री ने फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर के गाने डांस किया और अपलोड किया इंस्टाग्राम पर। अब हो रहा है वायल और हो रही हैं उनकी तारीफेंं।

नई दिल्ली। भाग्यश्री सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वो खुद अपनी हर एक्टिविटी को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। ये उनका फैंस के प्रति प्यार है। हाल ही में उन्हें एक अपना डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियों में फिल्म ’मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ के गाने तितर-बितर पर डांस करती नजर आ रही हैं। इसमें इन्होंने ऑरेंज साड़ी पहनी है। बता दें कि भाग्यश्री ने जिस गाने पर डांस किया है वो उनके बेटे अभिमन्यु दसानी की ही फिल्म है।

इस फिल्म को आज नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। इस फिल्म में अभिमन्यु के साथ सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में है।