नई दिल्ली। आप उनको प्यार करते हैं और वो भी आपको प्यार करते हैं। बस, आपसे थोड़ा ज्यादा। तभी तो उन्होंने ऐसा किया। आप तो बस सोचते रहते हैं। कहां खो गए ख्यालों में। हम आपकी लव लाइफ की नहीं आपके और उनके यानी बिग बी की बात कर रहे हैं। आज आपके बिग बी 52 साल के हो गए। जी हां आपने ठीक सुना है। यह उम्र की बॉलीवुड ऐज है। या यूं कहें कि उन्हें बॉलीवुड में काम करते हुए 52 साल हो गए हैं।
इसका उन्होंने जश्न मनाया, वो भी अलग स्टाइल में। आप भी जानिए। इसकी सूचना उन्होंने अपने चहेते फैंस को बताने के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली और तस्वीर शेयर की। यह पोस्ट सुर्खियां बन गई। फोटो काफी स्पेशल थी। उन्होंने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म से एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें अमिताभ बच्चन का स्टाइल लोगों को खूब पसंद आय आ रहा है। और तो और यह फोटो ब्लैंक एंड व्हाइट है। इसकी खासियत है यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म की है। इस फोटो में बिग बी काफी अलग नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर के साथ बिग बी ने कैप्शन में लिखा- ’15 फरवरी 1969 को मैंने अपनी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी साइन की थी औक ये 7 नवंबर 1969 को रिलीज हुई थी… 52 साल… आज’। अमिताभ के इस पोस्ट पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई लोग उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट गिनाते नजर आ रहे हैं तो कई लोग उन्हें शुभकामनाएं देते दिखाई दे रही हैं। कई सेलेब्रिटीज ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए बिग बी की तारीफों के पुल बांधे हैं।