Padm Awards : कंगना रनौत और अदनान सामी को मिला पद्म श्री पुरस्कार

राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार दिए गए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी को यह पुरस्कार दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नई दिल्ली। सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में पद्म पुरस्कारों को दिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया। अदनान सामी को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया।

इसके साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को पद्म भूषण से सम्मानित किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, उनकी पत्नी संगीता जेटली को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अवार्ड सौंपा।