Bollywood News, Congratulations…मिस्टर एंड मिसेज राव, इस महीने है शादी

एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार और पत्रलेखा की यह शादी नवंबर महीने की 11 से 13 तारीख के बीच हो सकती है।

नई दिल्ली। वेडिंग सीजन शुरू हो चुका है। हमारे यहां ही नहीं बॉलीवुड वालों के यहां भी। अब पहली शहनाई बजने वाली राजकुमार राव के घर में। एक रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार और पत्रलेखा की यह शादी इस महीने की 11 से 13 तारीख के बीच हो सकती है। आपको तो गॉसिप करने और सुनने की आदत है। जानते हम। अब आप यह कहेंगे कि दोनों का दस साल पुराना रिश्ता है। दोनों लंबे से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। जी, ठीका कहा आपने। पर यह तो देखिए कितनी अच्छी बॉन्डिंग दोनों की। अरे! इतना लंबा रिलेशनशिप…वो भी सॉलिड वाला। ऐसा रिलेशनशिप कम ही देखने को मिलता है।
सूत्र बताते हैं कि पत्रलेखा और राजकुमार की शादी के लिए कुछ करीबी सेलेब्स को इंवाइट किया जा चुका है। शादी में इंडस्ट्री से बाहर के दोस्त और रिश्तेदार भी शादी समारोह में होंगे। यह शादी पूरी तरह से पर्सनल इवेंट होगा।