Bollywood News, पोस्टर में दिख रही है सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण की मदहोश गहराइयां, क्या आपको भी देखनी हैं ये?

फिल्म गहराइयां का पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया। इस फ़िल्म का एक्सक्लूसिव वर्ल्ड प्रीमियर अब 11 फरवरी, 2022 को होगा। अच्छी बात है कि इसे भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 देशों के दर्शक अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे।

नई दिल्ली। जब पोस्टर दमदार होगा, तो फिल्म कितनी होगी। इसका अंदाजा फिल्म गहराइयां के पोस्टर को देखकर आप लगा सकते हैं। आज फिल्म गहराइयां का पोस्टर रिलीज किया गया। जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण एक-दूजे की सांसों को महसूस कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे, साथ ही धैर्य करवा, नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर ने भी इसमें अहम किरदार निभाए हैं। यह पोस्टर अमेजन प्राइम वीडियो की ओर से रिलीज किया गया।

गहराई वाली है कहानी

फिल्म गहराइयां का इंतजार लंबे समय से दर्शक इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म प्रतिभाशाली निर्देशक, शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी है। यह फिल्म आज के जमाने में रिश्तों की बात करती है। आज के युवा चाहते हैं अपनी मर्जी से जिंदगी को जिएं, जिसमें अपने कायदे-कानून हो। पर इस राह में कितनी मुश्किलें आती हैं। युवाओं के उन्मुक्ता से जीवन जीने के तरीके को फिल्म में शकुन बत्रा ने फिल्म में बखूबी प्रदर्शित किया हैै। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे, धैर्य करवा, नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर।

यहां होगी स्क्रीनिंग

इस फिल्म शकुन बत्रा की जौस्का फ़िल्म्स के सहयोग से धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम18 स्टूडियोज द्वारा साथ मिलकर प्रोड्यूस की गया है। इस फ़िल्म का एक्सक्लूसिव वर्ल्ड प्रीमियर अब 11 फरवरी, 2022 को होगा, तथा भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 देशों के दर्शक अमेजन प्राइम वीडियो पर इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे। पहले बता दिया, अब देखना के लिए टाइम निकाल लेना।