Bollywood News, फिल्म पुष्पा वर्ल्डवाइड ताबड़तोड़ कमाई में 300 करोड़ पार, कलेक्शन जारी है

बॉक्स ऑफिस में फिल्म पुष्पा ने रिकॉर्ड बनाया है। विदेशों में यह फिल्म 300 करोड़ कमा चुकी है अब तक। एक ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के अनुसार फिल्म पुष्पा 2021 की भारत की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ और भारत में 200 करोड़ की कमाई की है।

नई दिल्ली। आज संडे। और आप घर पर कुछ नहीं कर रहे। बस, रजाई में दुबके हुए हैं। उठो, एक सनसनी वाली बात सुनोगे तो नींद चुटकी में भाग जाएगी। आज कहीं बाहर जानें का प्लान नहीं बनाना। कोरोना के खतरे मालूम ही होंगे। घर पर आज बोर नहीं होगे। आज फिल्म देखो परिवार के साथ ’पुष्पा’। सिनेमाघर में नहीं घर पर। भूल गए बाहर कोरोना की हायतौबा।

धमाकेदार है फिल्म पुष्पा

फिल्म पुष्पा ने सबसे पहले साउथ में धूम मचा दी थी। यानी रिलीज के एक सप्ताह में इस फिल्म ने लगभग 165 करोड़ के आस-पास कमाई कर ली थी। अब ये हिंदी भाषी दर्शकों को भी आकर्षित कर रही है। गौरतलब है कि इस फिल्म ने भारत मे जबरदस्त कमाई की ही है साथ ही साथ अब ये वर्ल्डवाइड पर नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। हैरान होंगे यह जानकर कि एक ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के अनुसार फिल्म पुष्पा 2021 की भारत की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ और भारत में 200 करोड़ की कमाई की है। साउथ में इसके कमाई के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं हिंदी भाषी दर्शकों के बीच पुष्पा का क्रेज तीसरे वीकेंड में भी नहीं कम हुआ। और तो और फिल्म पुष्पा अब धीरे-धीरे रणवीर सिंह की फिल्म 83 को पछाड़ती नजर आ रही है।

कब हुई ये रिलीज

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 17 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज अभी भी बना हुआ है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन हिंदी में 3 करोड़ रुपए का व्यवसाय किया है। इसने 6 दिनों में हिंदी भाषा में करीब 23.23 करोड़ का व्यवसाय कर किया है। इस फिल्म की कहानी पुष्पा राज (अल्लू अर्जुन) की है जो अपने शानदार कौशल के साथ लाल चन्दन की लकड़ियों की तस्करी के व्यापार में कदम रखता है।