Bollywood News, बेल तो मिली, क्या मिलनी चाहिए थी राज कुंद्रा को जमानत?

राज कुंद्रा को जमानत मिल गई है। बीते 27 जुलाई को राज को न्यायिक हिरासत में गिरफ्तार किया गया था। आज उन्हें जमानत पर रिहा गया है। गिरफ्तार भी पोर्न केस में। अब आप बताएं क्या यह ठीक है फैसला या नहीं। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट।

मुंबई। पोर्न केस था राज कुंद्रा पर। मामला काफी गंभीर था। सुनते ही रौंगटे खड़े हो जाते हैं कि इतनी गुड इमेज और लिप्त हैं पोर्न बिजनस में। बीते 27 जुलाई को राज कुंद्रा न्यायित हिरासत में थे। आपको बताएं कि राज कुंद्रा ने कई जमानत याचिका जमा की थी। पर सभी खारिज हो गई थीं। शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 50000 रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई है। पर आपको क्या लगता है? क्या ये ठीक है?

क्राइम ब्रांच की जांच

इतनी खबरें सुनी हैं इस बारे में। आपको पता ही होगा कि राज कुंद्रा को 19 जुलाई की देर रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफिक फिल्म रैकेट केस में गिरफ्तार किया था। सिर्फ इतना ही नहीं। इस मामले में राज से कई घंटों तक पूछताछ की गई थी। अगले दिन राज के आईटी सहयोगी रायन थोर्प को भी गिरफ्तार किया था। पोर्न बिजनेस संबंधित कुछ कुछ वॉट्सएप चैटस सामने आई थीं। इससे पता चलता है कि राज मोटी कमाई कर रहे थे पोर्न मूवीज से। पुलिस बताती है कि वे इन फिल्मों से रोजाना 8 लाख की कमाई करते थे।