नई दिल्ली। रणवीर सिंह को बॉलीवुड का मोस्ट एनर्जेटिक और हैंडसम मैन कहें, तो गलत नहीं होगा। हाल ही में रणवीर ने एक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। आपकी तरह उस वीडियो को हमने भी देखा है। और देखकर हम उनके बड़े वाले फैन हो गए हैं। पूरी बात बताएंगे, तो आप भी हमारी तरह उनके बड़े वाले फैन बन जाएंगे।
वीडियो में देखा कि रणवीर सिंह अपनी मां अंजू भवनानी का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सेलिब्रेशन भी केक कटिंग वाली नहीं। उससे भी ज्यादा वालीं। एक रेस्तरां में वो अपनी मां के साथ पंजाबी सॉन्ग दिल चोरी साडा हो गया…पर थिरक रहे हैं। दोनों की डांस केमिस्ट्री गजब की है। रणवीर सिंह को आप फैमिली मैन भी कह सकते हैं। वीडियो देखकर तो हम यहीं कहेंगे। एक बार यह वीडियो जरूर देखें। आपका भी रणवीर सिंह को लेकर ऐसा ही कहेंगे। और यकीनन वीडियो देखकर आप भी मुस्कुरा देंगे।
उतारी शर्ट, मां के पंजाबी स्टेप्स
वीडियो में रणवीर सिंह अपनी डेनमि शर्ट उतारकर जमकर डांस कर रहे हैं। उनके साथ उनकी मां भी दिल चोरी साडा हो गया गाने पर डांस करती नजर आईं। वीडयि में दोनों मां-बेटे का यह तालमेल शानदार हैं। रणवीर ने मां के जन्मदिन पर और भी डांस परफॉर्मेंस दिए। वे दीपकि को डांस के लिए बुलाते बता दें रणवीर की मां अंजू ने 22 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन अपना जन्मदिन सेलब्रिट किया। इस खास ओकेजन में रणवीर और दीपकि पादुकोण के पेरेंट्स एक साथ रेस्टोरेंट ठेंजपंद के बाहर नजर आए. रणवीर की मां अंजू भवनानी ग्रीन आउटफटि में नजर आईं। उन्होंने अपने कपड़ों से मैच करता पोटलीनुमा स्टाइलशि क्लच भी लिया था। अब और नहीं जल्द ही आप भी देखिए रणवीर सिंह का एनर्जेटिक डांस।