Bollywood News, रिचर्ड गेरे किसिंग इंसिडेट में शिल्पा शेट्टी हैं क्लीन चिट, 15 साल बाद शिल्पा को मिली माफी

15 साल बाद कोर्ट ने बॉलीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी को क्लीन चिट दे दिया है। मामला था हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे द्वारा सार्वजनिक स्थल पर शिल्पा शेट्टी को किस करना। स्टार पर इस मामले में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था।

नई दिल्ली। बात 2007 की है। हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी राजस्थान में एक ईवेंट में साथ थे। ईवेंट था एड्स जागरूकता कार्यक्रम, जो राजस्थान में आयोजित हुआ था। यह ईवेंट बड़े पैमाने पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान रिचर्ड गेरे ने शिल्पा शेट्टी को गले लगाकर बार-बार किस किया था। यहीं से विवाद शुरू हो गया। अप्रैल 2007 को, राजस्थान की एक अदालत ने शेट्टी और गेरे की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया लेकिन बाद में सर्वाेच्च न्यायालय ने इस मुकदमे को खारिज कर दिया था।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था। अब 15 साल बाद कोर्ट ने इस मामले में शिल्पा को अपराध मुक्त कर दिया है। हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे द्वारा सार्वजनिक स्थल पर शिल्पा शेट्टी को किस करने वाले मामले में अभिनेत्री को कोर्ट से राहत मिली है। एक्ट्रेस के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था। अब 15 साल बाद कोर्ट ने इस मामले में शिल्पा को अपराध मुक्त कर दिया है।

कोर्ट की सुनें

हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे द्वारा सार्वजइिनक स्थल पर शिल्पा शेट्टी को किस करने वाले मामले में अभिनेत्री को कोर्ट से राहत मिली है। एक्ट्रेस के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था। अब 15 साल बाद कोर्ट ने इस मामले में शिल्पा को अपराध मुक्त कर दिया है।

पुजारी ने किया था किस

2009 में शिल्पा शेट्टी उड़ीसा के साक्षीगोपाल मंदिर पहुंचीं थीं। यहां एक पुजारी ने उन्हें गाल पर किस कर लिया था। इस घटना ने भी उस वक्त काफी तूल तूल पकड़ा था।