शाहरुख खान का मैसेज कमाल का है, आप भी जीवन में अपनाएं

ब्रैंड डेनवर ने मेगास्टार और ब्रैंड एंबेसेडर शाहरुख खान के साथ अपने नए ऐड कैंपेन को लॉन्च किया है।

नई दिल्ली। शाहरुख खान अपने एक डायलॉग, “इंसान छोटा या बड़ा अपनी सोच से होता है। किसी व्यक्ति की सोच से समाज में उसकी जगह तय होती है। सफलता को अपने सिर पर चढ़ने मत दीजिए।’’ से लोगों को प्रोत्साहित करते है। शाहरुख अपनी इस ऐड कैंपेन से लोगों को दूसरे के प्रति अच्छा बर्ताव करने और उन्हें समानता, करुणा और सहानुभूति का रवैया अपनाने के लिए प्रेरित करती है। कुल मिलाकर यह ब्रैंड फिल्म प्रभावशाली ढंग से यह फिर से परिभाषित करती है कि कैसे सफल लोगों की सुगंध उनके विनम्र रहने पर भी उनकी उपलब्धियों की महक फिजा में बिखेरती रहती है।