CM Kejriwal said : अरविंद केजरीवाल ने फिर दोहराया, नहीं लगाना चाहते लाॅकडाउन

देश की राजधानी होने के कारण यहां लोगों की आवाजाही अधिक है। दिल्ली में पिछले 10-15 दिन में कोरोना बहुत तेज़ी से बढ़ा है, दिल्ली में कोरोना की ये चौथी वेव है। 24 घंटे में #COVID19 के 10,732 केस आए हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कोरोना (Covid19) संक्रमण की तेज होती गति के बावजूद एक बार फिर दोहराया कि हम लाॅकडाउन नहीं (No Lockdown) लगाना चाहते हैं। इसलिए जनता का पूरा सहयोग जरूरी है। बता दें कि दिल्ली में संक्रमण बढ रही है। देश की राजधानी होने के कारण यहां लोगों की आवाजाही भी अधिक है। शनिवार को रोजाना संक्रमण के नए मामले 24 घंटों के दौरान डेढ़ लाख के आंकड़े को भी पार कर गया। कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक प्रतिदिन मिलने वाले संक्रमितों की यह सर्वाधिक संख्या है।

रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि हम लॉकडाउन (Lockdown) नहीं लगाना चाहते हैं लेकिन कल सरकार ने मजबूरी में कुछ पाबंदियों के आदेश दिए हैं। इस वक़्त का पीक नवंबर से भी खतरनाक है। दिल्ली में पिछले 10-15 दिन में कोरोना बहुत तेज़ी से बढ़ा है, दिल्ली में कोरोना की ये चौथी वेव है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 10,732 केस आए हैं, स्थिति बहुत चिंताजनक है। ​मैं स्थिति पर नजर रखे हुए हूं और जो करने की जरूरत है हम वो सब कर रहे हैं।

रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 1,52,879 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,33,58,805 हुई। 839 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,69,275 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,08,087 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,20,81,443 है। अक्टूबर के बाद एक दिन में मरने वालों की यह सबसे अधिक संख्या है। इस तरह से देश में कोरोना वायरस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 169270 हो गई है।