कांग्रेसियों ने मनाया धूमधाम से राहुल गांधी का जन्मदिन

 

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में AICC मुख्यालय में अपना 54वां जन्मदिन मनाया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा, के.सी. वेणुगोपाल और अन्य नेता समारोह में मौजूद रहे।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों में सामान का वितरण किया।युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा, “…आज राहुल गांधी के जन्मदिन पर हम लोगों ने गरीब लोगों को दान किया है… कुछ विद्यार्थियों को पैसे दिए गए हैं और कूलरों का वितरण भी किया गया है… देश की जनता के बीच राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ गई है…”

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, “…कांग्रेस में हर कार्यकर्ता के लिए राहुल गांधी प्रधानमंत्री रहे हैं… हम सब चाहते हैं कि वे देश संभालें… वे एक महानायक के रूप में उभरे हैं और देश में आज कोई सर्वाधिक लोकप्रिय है तो वो राहुल गांधी हैं… “