नई दिल्ली। मीठा खाने का मन करता है, पर बाजार वाला मीठा अनहेल्दी होता है। आर्टिफिशयल स्वीटनर और कलर्स और कैलोरीज़। स्वाद तो देते हैं, पर देर-सवेर सेहत की ऐसी-तैसी करते हैं। इन दूरगामी परिणामों से बचाव का एकमात्र तरीका है इनसे दूरी। स्वीट डिश में बनाएं ग्लूटन फ्री अंजीर हलवा।
ग्लूटन फ्री अंजीर हलवा
सामग्री – अंजीर – 2 कप, घी – 3 बड़े चम्मच, बादाम पाउडर – आधा कप, चीनी या शक्कर – 4 बड़े चम्मच, दूध पाउडर – 5 बड़े चम्मच, सजाने के लिए कटे बादाम -10।
विधि – एक नॉन स्टिक पैन में पानी उबालें। इसमें अंजीर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे मध्यम आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकाएं, ताकि अंजीर नरम हो जाए। छलनी में इसे निकाल लें। मिक्सर में ब्लेंड करके अंजीर का पेस्ट बनाएं। एक गहरे नॉन-स्टिक कढाई में घी गरम करें। उसमें पिसा बादाम पाउडर, अंजीर, दूध पाउडर, चीनी और एक चैथाई कप पानी डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं और धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं। कटे बादाम और इलायची पाउडर डालकर गर्मागर्म परोसें।















