Covid in Madhya Pradesh : आना है मध्य प्रदेश तो सप्ताह के अंत में नहीं आएं, लगी है पाबंदी

अधिकांश हिस्सों में लॉकडाउन व कर्फ्यू जैसे फैसले लिए जा चुके हैं। मध्य प्रदेश के के सभी शहरों में शुक्रवार शाम 6 बजे से लेकर शनिवार, रविवार और सोमवार सुबह 6 बजे तक शहरी क्षेत्र बंद रहेंगे, लॉकडाउन रहेगा।

भोपाल। यदि आप किसी काम के सिलसिले में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) आने जाने की सोच रहे हैं, तो वहां के कोरोना पाबंदी की जानकारी पहले ही हासिल कर लें। कहीं ऐसा न हो कि आप जाएं और आप पर परेशानियों का पहाड टूट पडे। कोरोना (Covid)संक्रमण को देखते हुए मध्य प्रदेश शासन ने सप्ताहांत में पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। इसकी जानकारी स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी दी है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि पूरे मध्य प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार को शाम 6 बजे से शनिवार, रविवार और सोमवार के सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। हम बड़े शहरों में कंटेनमेंट क्षेत्र भी बना रहे हैं। उसे भी बंद किया जाएगा। मेरी मंशा कभी भी लॉकडाउन (Lockdown)की नहीं रही है। उन्होंने कहा कि #COVID19 की उच्चस्तरीय समीक्षा की। प्रदेश के सभी शहरों में शुक्रवार शाम 6 बजे से लेकर शनिवार, रविवार और सोमवार सुबह 6 बजे तक शहरी क्षेत्र बंद रहेंगे, लॉकडाउन रहेगा। आपसे आग्रह है कि जागरुक रहिये, गाइडलाइंस का पालन कीजिये व कोरोना की रोकथाम में योगदान दीजिये। प्रदेश के समस्त नगरीय क्षेत्रों में कल 8 अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रत्येक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के समस्त जिलों के नगरीय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार लॉकडाउन रहेगा। भारत सरकार (Govt of India) से इस सप्ताह मध्यप्रदेश को 350 वेंटिलेटर प्राप्त हो रहे हैं। वर्तमान बेड क्षमता करीब 24,000 है जिसे बढ़ाकर इसी सप्ताह 36,000 कर दिया जाएगा।

बता दें कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)के अलावा देश के अधिकांश हिस्सों में लॉकडाउन (Lockdown) व कर्फ्यू जैसे फैसले लिए जा चुके हैं। रोज आने वाले भयावह आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि देश कोरोना की दूसरी बड़ी लहर की चपेट में है। बता दें कि सम्पूर्ण छिंदवाड़ा जिले में कल 8 अप्रैल की रात 8 बजे से आगामी 7 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा! शाजापुर शहर में आज रात 8 बजे से अगले 2 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।