Covid in Maharashtra : मंत्री ने कहा कि चेन तोड़ने के लिए लाॅकडाउन जरूरी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले से अन्य बीमारियां भी थीं।

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना (Covid in Maharashtra) संक्रमण की गति चरम पर है। सरकारी स्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार लगातार बैठक कर रही है। अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जा रही है। उसके बावजूद सरकार को लाॅकडाउन (Lockdown) का ही अंतिम विकल्प दिख रहा है। महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख (Minister Aslam Sekh) इस ओर इशारा भी कह रहे हैं।

महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख Minister Aslam Sekh) ने कहा कि सरकार आने वाले 2-3 दिन में बड़ा फैसला ले सकती है। ये चेन तोड़ने के लिए एक ही रास्ता है कि सरकार लॉकडाउन (Lockdown) जैसी स्थिति लाए। केंद्र सरकार के प्रबंधन पर प्रश्न उठाता हूं कि अगर महाराष्ट्र (Maharashtra) में सबसे ज्यादा मामले हैं तो सबसे कम वैक्सीन (Vaccine) क्यों दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जहां मामले इतने बढ़ रहे हैं वहां रेमडेसिवीर नहीं मिलता और गुजरात में भाजपा के कार्यालय में रेमडेसिवीर बांटी जा रही है। हम मुंबई में आने वाले दिनों में 4 जम्बो सुविधाएं खड़ी कर रहे हैं। जिसमें करीब 5000 से ज्यादा बेड, ICU और वेंटिलेटर होंगे।

बता दें कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 11 अप्रैल तक 25,78,06,986 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 11,80,136 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

पिछले 24 घंटे में जिन 904 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 349 लोग, छत्तीसगढ़ में 122 लोग, उत्तर प्रदेश में 67 लोग, पंजाब में 59 लोग, गुजरात में 54 लोग, दिल्ली में 48 लोग, कर्नाटक में 40 लोग, मध्य प्रदेश में 24 लोग, तमिलनाडु में 22 लोग, झारखंड में 21 लोग, केरल एवं हरियाणा में 16-16 लोग और राजस्थान एवं पश्चिम बंगाल में 10-10 लोग हैं। संक्रमण के कारण देश में अब तक कुल 1,70,179 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 57,987 लोग, तमिलनाडु में 12,908 लोग, कर्नाटक में 12,889 लोग, दिल्ली में 11,283 लोग, पश्चिम बंगाल में 10,400 लोग, उत्तर प्रदेश में 9,152 लोग, पंजाब में 7,507 लोग और आंध्र प्रदेश में 7,300 लोग मारे गए हैं।