COVID19 Update : 73 दिन बाद कोरोना संक्रमण के मामले में आई काफी कमी

शुक्रवार का दिन सुकून भरा रहा है। कोरोना संक्रमण में कमी सकारात्मक रूप से हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय अभी भी जनता से कोविड अनुरूप व्यवहार करने की बात कर रहा है। लोगों को वैक्सीन लगाने की सलाह दी जा रही है।

नई दिल्ली। कोरोना (COVID19) की दूसरी लहर ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। कई परिजनों की जान चली गई। कई अस्पताल में कई दिनों तक समय काट कर आए हैं। अभी भी लाखों लोग होम आइसोलेशन में बीता रहे हैं। इसके बीच खुशी की बात है कि दूसरी लहर में 73 दिन बाद संक्रमण की संख्या में बेहद कमी आई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (MoHFW) की ओर से शुक्रवार की सुबह बताया गया है कि भारत में 73 दिनों बाद कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 8 लाख से कम हुए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.24% है। भारत में #COVID19 के 62,480 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,97,62,793 हुई। 1,587 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,83,490 हो गई है। 88,977 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,85,80,647 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,98,656 है।

बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 32,59,003 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 26,89,60,399 हुआ। हरियाणा में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 232 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 546 लोग डिस्चार्ज हुए और 38 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 9,830 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 5,890 लोग डिस्चार्ज हुए और 236 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। मुंबई में पिछले 24 घंटों में 666 नए #COVID19 मामले, 741 रिकवरी और 20 मौतें दर्ज़ की गई; सक्रिय मामले 14,807 हैं।

यदि इसी प्रकार संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी आती रही, तो उम्मीद किया जा सकता है कि लोगों की जीवन पुराने ढर्रे पर आ जाएगा। रोजी रोटी का जो संकट उठ खडा हुआ है, वो कुछ कम हो पाएगा।