नई दिल्ली। दिल्ली -मुंबई में भले ही कोरोना के नए मामलों में थोड़ी कमी आई हो, लेकिन देश में कोरोना का आंकड़ा अभी भी 3 लाख के पार है। मरने वालों का आंकड़ा भी सैकड़ों में है। कई राज्यों में अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने का सिलसिला जारी है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्टस लोगों से कोविड प्रोटोकॉल के पालन करने की सलाह दे रहे हैं। सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदी को भी सख्ती से पालन करने की बात की जा रही है।
शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,37,704 नए केस मिले। गुरुवार की तुलना में यह आंकड़ा 9,550 कम है। बीते दिन 488 मरीजों की मौत हुई। इस दौरान 2,42,676 मरीज रिकवर भी हुए। इस तरह अब तक कोविड-19 को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 3.63 करोड़ से ज्यादा हो गई है। फिलहाल रिकवरी रेट 93.31% है।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive#OmicronVariant
𝗖𝗢𝗩𝗜𝗗 𝗙𝗟𝗔𝗦𝗛https://t.co/FFiLnyJi9J pic.twitter.com/EJJx5jGlRn
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) January 22, 2022
शुक्रवार को तो कर्नाटक में कोरोना का बहुत बड़ा विस्फोट हुआ है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी हर दिन रिकॉर्ड मामले दर्ज हो रहे हैं। बेंगलुरु में आज कोरोना के 29,068 नए केस सामने आए हैं और 6 मरीजों की मौत हो गई है। कर्नाटक में अभी कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 3,23,143 है। वहीं पॉजिटिविटी रेट 19.23 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
महाराष्ट्र की तो पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र के अंदर 48270 नए मामले मिले हैं, जबकि 52 मरीजों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 42391 मरीज रिकवर हुए हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या 264388 है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को ओमिक्रॉन के 2343 नए मरीज भी मिले हैं। कोरोना का आंकड़ा केरल में भी बहुत अधिक डराने वाला है। केरल में पिछले 24 घंटे के अंदर 41668 नए केस मिले हैं, जबकि 33 मरीजों की मौत हो गई है। केरल में एक्टिव केस की संख्या 223548 है।