नई दिल्ली। इस साल मार्च महीने में कोरोना को लेकर ऐसा लगा कि अब यह खत्म हो गया। लेकिन, अप्रैल के दूसरे सप्ताह से दैनिक मामले बढ़ने लगे। अब मई के पहले सप्ताह में यह डराने लगा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि देश में कहीं कोरोना की चौथी लहर न आ जाए। राजधानी दिल्ली सहित कई बड़े शहरों में जिस प्रकार से रोजाना नए रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है, उससे लोगों में कई सवाल उठ रहे हैं।
गुरुवार यानी 5 मई को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से दी गई ताजा जानकारी के अनुसार,पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3275 नए मामले सामने आए हैं जबकि 3010 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी आज इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 55 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को कोरोना से 31 लोगों की मौत हुई थी। देश में कोरोना के एक्टिव केस की बात करें तो यह संख्या 19719 है।
#AmritMahotsav#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
𝗖𝗢𝗩𝗜𝗗 𝗙𝗟𝗔𝗦𝗛https://t.co/ZHaZYXHf8F pic.twitter.com/YGEERGZsx9
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) May 5, 2022
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,354 नए मामले सामने आए, 1,486 मरीज़ ठीक हुए और कोरोना से एक की मृत्यु हुई है। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 31 नए मामले सामने आए, 32 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई।















