CWG 2022 : भारतीय बैडमिंटन टीम ने जीता रजत पदक, देश दे रहा है बधाई

नई दिल्ली। बैडमिंटन टीम को मलेशिया के खिलाफ भारत को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा है। मलेशिया के खिलाफ 1-3 की हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मलेशिया ने गोल्ड मेडल जीता। भारत ने मेंस डबल्स बैडमिंटन के फाइनल में अपना पहला मैच गंवा दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CommonwealthGames2022 में रजत पदक जीतने पर भारतीय बैडमिंटन टीम को बधाई दी।

भाजपा के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने CWG2022 में रजत पदक जीतने पर भारतीय बैडमिंटन टीम को बधाई दी।

दूसरे मैच में वोमेन्स सिंगल्स मुकाबले में पीवी सिंधु का सामना मलेशिया की जिन वेई गोह से हुआ। पहले गेम में सिंधु ने जिन वेई गोह को 22- 20 से हराया। दोनों के बीच पहले गेम में जबरदस्त मुकाबला देखने के मिला। पहले सेट में सिंधु ने दो अंक लगातार जीतकर सेट जीता। तीसरे मैच में मेन्स सिंगल्स मुकाबले में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का सामना मलेशिया के न्ग त्जे योंग से चल रहा है। पहले सेट में न्ग त्जे योंग ने किदांबी श्रीकांत को 21-19 से हराया। दूसरे सेट में किदांबी श्रीकांत ने जबरदस्त वापसी की और मुकाबले को 21-6 से जीता। तीसरा मुकाबला 21-16 से कादंबी श्रीकांत हार गए।