दिल्ली भाजपा का हल्ला बोल, मांगा सीएम केजरीवाल का इस्तीफा

शराब घोटाले के सरगना केजरीवाल के इस्तीफे की माँग को लेकर दिल्ली भाजपा का आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पर प्रचंड प्रदर्शन !

 

 

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को चोट लग गई। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

 

दिल्ली भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।