दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिया इस्तीफा, 22 मई को एक हो सकता है दिल्ली नगर निगम

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। उपराज्यपाल अनिल बैजल के इस्तीफा देने की घोषणा शाम में हुई। इसका कारण उन्होंने निजी बताया है। । बुधवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। इससे पहले दिल्ली के एलजी नजीब जंग थे। फिलहाल अगला एजली दिल्ली का कौन होगा इस पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। दिल्ली के उप राज्यपाल का पद इस लिहाज से भी बेहद अहम हो गया है कि दिल्ली के उच्च न्यायालय ने यह साफ कर दिया है कि दिल्ली सरकार का प्रशासनिक प्रमुख उप राज्यपाल ही है।

वहीं,22 मई से दिल्ली के तीनों नगर निगमों का औपचारिक रूप से विलय हो जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है।दिल्ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम, 2022 के मुताबिक जब तक नए एकीकृत नगर निकाय की पहली बैठक नहीं होगी, तब तक के लिए केंद्र सरकार इसके संचालन के लिए एक ‘स्पेशल ऑफिसर’ की नियुक्ति करेगी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, 22 मई से नगर निगम (संशोधन) कानून, 2022 लागू होगा। लोकसभा ने 30 मार्च और राज्य सभा ने पांच अप्रैल को इस विधेयक को मंजूरी दी थी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 18 अप्रैल को इसे अपनी मंजूरी दी थी। एक अन्य अधिसूचना में कहा गया, ‘‘दिल्ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम, 2022 (2022 के 10) की धारा तीन की उप-धारा (एक) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केंद्र सरकार दिल्ली नगर निगम के गठन के लिए मई 2022 का 22वां दिन निर्धारित करती है।’’ विधेयक के प्रावधानों के अनुसार, दिल्ली के तीन नगर निगमों के एककीकरण क उद्देश्य संसाधनों का अधिकतम उपयोग, समन्वय एवं रणनीतिक योजना सुनिश्चित करना है।