डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली

छठी बार राम रहीम को पैरोल मिली है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम हरियाणा की सुनारिया जेल में साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहा है।


नई दिल्ली।
बलात्कार के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली। गुरमीत राम रहीम बरनावा में डेरा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचे।राम रहीम शनिवार सुबह बरनावा आश्रम पहुंच गया। डेरा प्रमुख के आने को लेकर उनके स्वागत में आश्रम में तैयारियां की गई हैं। वहीं, बरनावा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचते ही डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने अनुयायियों को संदेश दिया। उसने सभी अनुयायियों से अनुशासन बनाए रखने और किसी भी तरह की कोई भगदड़ नहीं करने की अपील की।

इससे पहले गुरमीत राम रहीम 2021 में तीन बार और 2022 में दो बार पैरोल पर बाहर था। फरवरी में 21 दिन और जून में एक महीने के लिए वह पैरोल पर बाहर था। 28 फरवरी को पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद राम रहीम को सुनारिया जेल लाया गया था। जेल अधिकारियों के अनुसार वह 31 दिसंबर, 2022 से पहले कम से कम 40 दिनों के पैरोल की मांग कर सकता है।