नई दिल्ली। हां-हां राम कपूर। सही पहचाना फैटी राम कपूर। पर अब हैं फिट और टोंड राम कपूर का बर्थडे। राम कपूर को बधाई देने का सबसे अच्छा तरीका सिर्फ हैप्पी बर्थडे बोलना नहीं। उनके जैसा बनना। सही तो कह रहे हैं। उनके जैसा पति, पिता, बेटा, भाई…जैसे लोग कम ही होते हैं। आपका उनके लिए बधाई देना या गाना गुनगुना-बड़े अच्छे लगते हैं…काफी नहीं। उनकी तरह रिश्ते निभाएं। आखिर हम सभी किसी न किसी से कुछ सीखते ही हैं।
लॉस एंजेलिस में पहुंचे
राम कपूर का अभिनय कैसा है? इसके बारे में हम नहीं बताएंगे। यदि बताएंगे, तो आपको लगेगा कि उनकी प्रशांसा कर रहे हैं, क्योंकि आपकी ही तरह हमें भी राम कपूर बडे अच्छे लगते हैं…..। इतना बताते हैं कि राम कपूर ने प्रारंभिक शिक्षा के बाद लॉस एंजेलिस से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई की थी।
OMG, इतना कुछ
राम कपूर लगभग एक सीरियल के एक ऐपिसोड की 1.25 लाख फीस लेते हैं। उनके इनकम का सोर्स एक्टिंग हैं। फिर चाहे मीडियम टीवी, फिल्म, वेब सीरियस हो या किसी प्रोडक्ट का एंडोर्समेंट। कुछ मीडिया वाले कहते हैं कि राम कपूर सालाना 2 मिलियन डॉलर तक की कमाई कर लेते हैं। ओह! OMG और तो और बहुत शौकिया हैं राम कपूर कार के मामले में। खबर है कि उनके पास कार की शानदार कलेक्शन है।
राम कपूर का स्क्रीन ग्राफ
- डेब्यू किया 1997 में सीरियल ’न्याय’ से।
- साल 1998 में सीरियल हीना
- साल 1999 में सीरयल संघर्ष
- साल 2000 में डेली सोप कविता
- पॉपुलैरिटी मिली फैमिली ड्रामा घर एक मंदिर, कसम और बड़े अच्छे लगते हैं।
- साल 2001 में बॉलीवुड में मॉनसून वेडिंग से डेब्यू किया। इसके बाद राम कपूर हमशक्ल्स, लव यात्री और स्टूडेंट ऑफ द ईयर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।















