वाराणसी में आज छात्रों को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने बड़ा बयान दिया और बताया की कैसे भारत अब तेज़ी से विकाश कर रहा है। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा की भारत क्षेत्रीय रूप से बहुत अधिक प्रभावी है। एक जमाना था जब दुनिया भारत और पाकिस्तान को बराबरी से देखती थी।आज ऐसा कोई नहीं करता, पाकिस्तान भी नहीं। हम इस क्षेत्र में स्पष्ट रूप से प्राथमिक शक्ति के रूप में सामने आए हैं। विदेश मंत्री ने पुराने भारत और नए भारत में आए बदलाव के बारे में बात करते हुए कहा की 10-15 साल पहले भारत आईटी के मामले में दुनिया के बैक ऑफिस पर हुआ करता था।
#WATCH | Today India is much more dominant regionally. There was an era when the world used to see India and Pakistan on equal terms. Today nobody does that, not even Pakistan. We have clearly come out in the region as the primary power: EAM Dr S Jaishankar, in Varanasi pic.twitter.com/WDEicKR5IS
— ANI (@ANI) December 10, 2022
आज भारतीयों को तेजी से नवप्रवर्तक के रूप में देखा जा रहा है।दुनिया हममें प्रतिभा और कौशल देखती है और दुनिया इसे अपने व्यवसायों में एकीकृत करने की कोशिश कर रही है। आज भारत से संस्थानों,विचारों और अभियानों का एक पूरा सेट निकल रहा है। आज दुनिया में लगभग 32-34 मिलियन लोग हैं जो या तो भारतीय मूल के हैं या भारतीय हैं और हम वैश्विक दुनिया में तेजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।जब दुनिया भारत के उत्थान को देखती है,तो उनके लिए योगदान और सफलताएं प्रवासी भारतीय भारत के उत्थान की कहानी का हिस्सा हैं।तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है, अगर इतने सारे भारतीय विदेश में रहते हैं तो हमारा कर्तव्य है कि हम इसकी देखभाल करें।