नई दिल्ली। देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोद (RLD) के अध्यक्ष चैधरी अजित सिंह (Ajit Singh) कोरोना (COVID19) से जंग हार गए। दिल्ली के एक अस्पतालप में उन्होंने अंतिम सांस ली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित देश भर के किसान उनके योगदान को याद कर रहे हैं। किसानों के हितों की रक्षा के लिए इन्होंने पूरे जीवन काम किया। किसान राजनीति के लिए यह यह अपूरणीय क्षति है।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह (Ajit Singh) राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत से 7 बार सांसद रह चुके हैं। वह मनमोहन सिंह की सरकार के कार्यकाल में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं। वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कृषि मंत्री भी रह चुके थे। उनके बेटे का नाम जयंत चौधरी है, जो 15वीं लोकसभा में मथुरा से सांसद रह चुके हैं।
अजित सिंह (Ait Singh) कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से बीते दिनों गुरुग्राम के अल्ट्रा मैक्स अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। चौधरी अजित सिंह और उनकी पोती 24 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। हालत खराब होने पर उन्हें गुरुग्राम के अल्ट्रा मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर वे पिछले चार-पांच दिन से वेंटिलेटर पर थे। मगर गुरुवार की सुबह उनका निधन हो गया। राष्ट्रीय लोक दल के नेता अजित सिंह का जन्म 12 फरवरी 1939 को मेरठ में हुआ था। इनके निधन पर समाजवादी पार्टी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जुझारू किसान नेता चौधरी अजीत सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जुझारू किसान नेता चौधरी अजीत सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 6, 2021
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने भी अजित सिंह ने निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख अजित सिंह जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। उनके परिवार व प्रियजनों को मेरी संवेदनाएँ।
राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख अजित सिंह जी के असमय निधन का समाचार दुखद है।
उनके परिवार व प्रियजनों को मेरी संवेदनाएँ। pic.twitter.com/m4iZ9SAC93
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 6, 2021
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि जीवन पर्यन्त किसानो के हक़ की आवाज़ बुलंद करने वाले चौधरी अजीत सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिजनों, समर्थकों को ये अपार कष्ट सहन करने की शक्ति दे।
जीवन पर्यन्त किसानो के हक़ की आवाज़ बुलंद करने वाले चौधरी अजीत सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है।
ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिजनों, समर्थकों को ये अपार कष्ट सहन करने की शक्ति दे। pic.twitter.com/PUGbRwHDDA— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) May 6, 2021
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा- ‘राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद! आपका यूं अचानक चले जाना किसानों के संघर्ष और भारतीय राजनीति में कभी ना भरने वाली जगह छोड़ गया है। शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना! दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान।’
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष,पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद!
आपका यूं अचानक चले जाना किसानों के संघर्ष और भारतीय राजनीति में कभी ना भरने वाली जगह छोड़ गया है।
शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना!
दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान।
भावभीनी श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/auOAKKuFGq
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 6, 2021