किसानों के प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर की गई किलेबंदी

बेरोज़गारी के खिलाफ जंतर-मंतर पर आज किसानों के विरोध-प्रदर्शन के आह्वान से पहले गाज़ीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।चेकिंग के बाद ही लोगों को दिल्ली में प्रवेश करने दिया जा रहा था। पूरी दिल्ली पुलिस को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।


नई दिल्ली।
किसानों ने आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की बात कही हुई है। बेरोज़गारी के खिलाफ जंतर-मंतर पर आज किसानों के विरोध-प्रदर्शन के आह्वान से पहले जंतर-मंतर पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी की गई। दिल्ली पुलिस सहित कई एजेंसियां अलर्ट पर है। दिल्ली पुलिस ने सुबह से ही जंतर-मंतर की किलेबंदी कर दी है। साथ ही दिल्ली की उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लगनेवाली सीमा पर विशेष सुरक्षा कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अनुमति नहीं देने की सूरत में किसानों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। हालांकि जो किसान नई दिल्ली में आ चुके हैं वह जंतर-मंतर जा सकते हैं।

इस बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को प्रीवेंटिव हिरासत में ले लिया गया है। हिरासत में लिए जाने के बाद राकेश टिकैत ने ट्वीट करके लिखा, सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं जबा सकती है। यह गिरफ्तारी एक नई क्रांति लेकर आएगी। यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा।

सिंधु बॉर्डर की सुरक्षा को बढ़ा दिया या है। यहां पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही हरियाणा टीकरी बॉर्डर पर भी सुरक्षा को सख्त कर दिया गया है। आज बड़ी संख्या में किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। किसानों ने महापंचायत के लिए अनुमति मांगी थी। नई दिल्ली जिला पुलिस ने जंतर-मंतर पर महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।