नई दिल्ली। आज पूरे देश में होली (Happy Holi 2021) की धूम है। कोरोना का समय है, लोग सावधानियां बरत रहे हैं। कई राज्यों ने सार्वजनिक आयोजन पर रोक लगा दी है। इसके बावजूद लोगों अपने परिजनों और सगे-संबंधियों के साथ होली का त्योहार मना रहे हैं। असम के डिब्रूगढ़ में लोगों ने होली के मौके पर प्रभात फेरी में फूलों की होली खेली। ओडिशा में सार्वजनिक स्थानों पर होली मनाने की मनाही के बाद आज भुवनेश्वर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात दिखा।
कृषि कानूनों के खिलाफ गाज़ीपुर बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने नाच-गाकर और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई। मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और मां पार्वती बनकर होली मनाई।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली पर देशवासियों को शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार होली, सामाजिक सौहार्द का पर्व है और जीवन में खुशी, उत्साह, आशा का संचार करता है। मेरी कामना है कि उमंग और उल्लास का यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता में निहित राष्ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे।
Greetings to all fellow citizens on Holi. The festival of colours, Holi, is a festival of social harmony which brings about joy, delight and hope in the lives of people. May this festival further strengthen the spirit of nationalism which is integral to our cultural diversity.
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 29, 2021
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। आनंद, उमंग, हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हर किसी के जीवन में नए जोश और नई ऊर्जा का संचार करे।
आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। आनंद, उमंग, हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हर किसी के जीवन में नए जोश और नई ऊर्जा का संचार करे।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 29, 2021
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ हर्षवर्धन (Dr Harshvardhan) ने देशवासियों को शुभकामना देेते हुए कहा कि होली पर्व है खुशियों का ! होली पर्व है बुराइयों के अंत का !! आइए, इस होली हम सब जागरूकता के रंग व वैक्सीन की शक्ति के साथ कोरोनासुर का अंत करें। कोरोना हारेगा, देश जीतेगा !
होली पर्व है खुशियों का !
होली पर्व है बुराइयों के अंत का !!आइए, इस होली हम सब जागरूकता के रंग व वैक्सीन की शक्ति के साथ कोरोनासुर का अंत करें।
कोरोना हारेगा, देश जीतेगा !#HappyHoli2021 #HappyHoli pic.twitter.com/WCKiq1DE5C
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) March 29, 2021
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने ट्विट किया कि समस्त देशवासियों को रंगों के उत्सव होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का यह महापर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशियों का संचार लाये।
समस्त देशवासियों को रंगों के उत्सव होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
रंगों का यह महापर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशियों का संचार लाये। pic.twitter.com/efOE6acdld
— Smriti Z Irani (@smritiirani) March 29, 2021