Happy Motherhood नुसरत जहां, बेबी ब्वॉय की मम्मी बनीं, फैंस दे रहे हैं बधाइयां

टीएमसी सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां ने 25 अगस्त की रात कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है।

नई दिल्ली। मुबारक नुसरत। आप मां बनी हैं। नुसरत जहां ने 25 अगस्त की रात कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। नुसरत की शादी पर खूब चर्चा हुई थी। याद है आपको? वैसे नुसरत पति निखिल जैन से अलग हो चुकी हैं। वैसे हम कोई गॉसिप नहीं कर रहे। आपको बता रहे हैं। वरना आप नुसरत की खबर यहां-वहां खोजेंगे। पता है पिछले दिनों नुसरत की सोशल मीडिया में तस्वीर वायर हुई थी। वह उसमें प्रेग्नेंट दिख रही थीं। अरे! साफ तस्वीर में बेबी बंप दिख रहा था।

उफ! यह क्या कह रहे हैं निखिल जैन। नुसरत से अलग हो चुके पति निखिल जैन का कहना था कि ये बच्चा उनका नहीं है क्योंकि वो लंबे समय से नुसरत के साथ नहीं रह रहे हैं। पिछले दिनों नुसरत ने एक बयान जारी कर निखिल जैन से अलग होने की बात कही थी। नुसरत ने एक बयान जारी कर कहा था कि उनकी शादी भारत में मान्य नहीं हैं।

क्या कहते हैं निखिल जैन

नुसरत के पूर्व पति निखिल जैन ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि यह बच्चा उनका नहीं है। निखिल जैन ने नुसरत पर आरोप लगाते हुए कहा था, शादी के कुछ समय बाद ही नुसरत का रवैया पूरी तरह बदल गया। ऐसा एक फिल्म की शूटिंग के बाद से हुआ। मैंने नुसरत से कई बार अनुरोध किया था कि हमारी शादी का पंजीकरण करा लिया जाए, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी।