डा सुशील गुप्ता ने कहा कि कृषि विभाग फसलों की बर्बादी की हकीकत जानने के लिए जल्द से जल्द सर्वे कराए। हालांकि उनका कहना था कि ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जिनकी फसल बर्बाद हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र में धान, फतेहाबाद, सिरसा और हिसार से कपास और रेवाड़ी, भिवानी, जींद समेत अन्य जिलों के किसानों ने बाजरे की फसल खराब होने की शिकायत मिल रही है। पार्टी के हरियाणा सहप्रभारी ने कहा कि फतेहाबाद, सिरसा, रेवाड़ी, हिसार, नारनौल, सोनीपत, जींद, रोहतक, झज्जर, भिवानी जिलों में नरमा, कपास, धान, बाजरा, मूंग, सब्जियों में 70 से 80 फीसदी तक फसलों का नुकसान हुआ है।
Haryana News, बारिश से नुकसान का जायजा लेकर तुरंत मुआवजा दे सरकार : सुशील गुप्ता
हम हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर मांग करते है कि वह स्वंय संज्ञान लेकर किसानों के मुआवजा की व्यवस्था करने के साथ-साथ पानी की निकासी का प्रबंध और मंडियों में फसल खरीद तुरंत शुरू करें।
चंडीगढ। आम आदमी पार्टी के सांसद व हरियाणा सहप्रभारी डा सुशील गुप्ता ने प्रदेश सरकार से बारिश से तबाह हुई फसल का मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले कई दिन से जारी बारिश ने किसानों की फसलें तबाह करनी शुरू कर दी है। कई जिलों में फसलों में पानी जमा होने से फसलें खराब हो गई हैं तो कई जगहों पर खराब होने की स्थिति में पहुंच गई है।