Heavy Rainfall, ये है आफत की बारिश, चेन्नई में बारिश से बिगड़ रहे हैं हालात

चेन्नई में भारी बारिश हो रही है। ये आफत की बारिश 15 सालों के बाद हुई है। इस भारी बारिश से शहर के हालात बिगड़ गए हैं। पूरे शहर में जलभराव और बाढ़ जैसी हालत हो गई है। इसे देखते हुए अधिकारियों ने लोगों को बाढ़ की चेतावनी भी दी है।

नई दिल्ली। साल 2015 के बाद चेन्नई में हो रही है आफत की बारिश। इस बारिश ने शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर में बाढ़ जैसे हालात दिख रहे हैं। लोगों को अधिकारियों ने बाढ़ की चेतावनी भी दी है। मौसम विशेषज्ञ प्रदीप जॉन ने कहा, मायलापुर में 226 मिमी, चेन्नई में शिवप्पु संभावम और अंबत्तूर में 205 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह 2015 के बाद से नुंगमबक्कम में सबसे अधिक वर्षा है और यह अब 200 मिमी को पार कर गई है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव बनने की वजह से चेन्नई में रात भर भारी बारिश हुई। जलभराव के कारण एमजीआर चेन्नई सेंट्रल जाने वाली पांच ट्रेनें देरी से चल रही हैं। गौरतलब है कि बाढ़ के कारण आने वाली ट्रेनें 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई जा रही हैं। अरक्कोनम-चेन्नई मार्ग पर प्रभावित क्षेत्रों में पटरियों से पानी निकाला जा रहा है। जलभराव के कारण एग्मोर स्टेशन पर आने वाली चार ट्रेनें देरी से चल रही हैं। देखते हैं कब तक हालात सामान्य होंगे।