सुप्रीम कोर्ट के लिए ऐतिहासिक दिन, एक साथ ले रहे हैं 9 जज शपथ

न्यायमूर्ति ए.एस. ओका, विक्रम नाथ, जे.के. माहेश्वरी, हिमा कोहली, बी.वी. नागरत्ना, सी.टी. रविकुमार, एम.एम. सुंदरेश, बेला एम. त्रिवेदी और पी.एस. नरसिम्हा ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

नई दिल्ली। देश के इतिहास में 31 अगस्त, 2021 की तारीख ऐतिहासिक हो गई है। सुप्रीम कोर्ट में आज एक साथ 9 जजों ने पद एवं संविधान की शपथ ली। इससे पहले देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था। भारत के मुख्यमंत्री न्यायाधीश ने इन्हें शपथ दिलाई।

शपथ लेने वाले जजों में जस्टिस एएस ओका, विक्रम नाथ, जेके माहेश्वरी, हिमा कोहली, बीवी नागरत्ना, सीटी रविकुमार, एमएम सुंदरेश, बेला एम त्रिवेदी और पीएस नरसिम्हा ने सुप्रीम कोर्ट के जजों के रूप में शपथ ली ।सर्वोच्च अदालत में तीन महिला जजों ने पहली बार शपथ ली है। इनमें से जस्टिस बीवी नागरत्ना एक ऐसी जज हैं जो 2027 के आसपास देश की मुख्य न्यायाधीश बनेंगी हालांकि उनका कार्यकाल काफी संक्षिप्त होगा। जस्टिस नरसिम्हा सुप्रीम कोर्ट में सीधे जज बनने वाले नौवें वकील हैं। वह स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से आते हैं।इससे पूर्व जस्टिस एसएम सीकरी भी वकील से सीधे जज बन थे और जनवरी 1971 में देश के मुख्य न्यायाधीश बने थे।