नई दिल्ली। मीडिया में खबर सनसनी की तरह फैली कि दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और जाने माने अभिनेता धनुष की शादी टूट गई। यह शादी 18 साल पहले हुई थीं। इसको लेकर कई तरह की बातें हो रही थीं। हालांकि, धनुष ने इसको लेकर अपने दिल की बात कह दी है।
बता दें कि मशहूर अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और धनुष ने 2004 में शादी की थी तथा उनके दो बेटे- यात्रा और लिंगा हैं। धनुष और ऐश्वर्या ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद के अलग होने का ऐलान किया। साउथ के सुपरस्टार धनुष ने ट्विटर पर साझा किये गये एक नोट में कहा कि दोस्त के रूप में, दंपति के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का साथ निभाया…
🙏🙏🙏🙏🙏 pic.twitter.com/hAPu2aPp4n
— Dhanush (@dhanushkraja) January 17, 2022
एक फैन ने रजनीकांत और धनुष की फोटो शेयर करते हुए कहा, ‘अब इस फोटो का कोई मतलब नहीं है। क्यों धनुष? लव यू थलाइवा रजनीकांत।‘
भले ही धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने आज एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया हो लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब दोनों अपनी लव स्टोरी को लेकर चर्चा में थे। मेगास्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या एक फिल्म निर्देशक और पार्श्व गायिका हैं।
ऐसा नहीं है कि धनुष केवल दक्षिण भारतीय सिनेमा में ही दखल रखे थे। बता दें धनुष बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाई है। वे साल 2013 में फिल्म ‘रांझणा’ में नजर आए थे, जिसमें उनके किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया था। पिछले दिनों ही उनकी फिल्म ‘अतरंगी रे’ रिलीज हुई है। फिल्म में धनुष के काम को लोगों ने बहुत सराहा।