लवली के भाजपा में आने से कैसी होगी कांग्रेस की अब राजनीति ?

 

नई दिल्ली। दिल्ली के सत्ता से भाजपा को बेदखल करने की चुनौती दे रही कांग्रेस की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले सूरत फिर इंदौर और आज उड़ीसा की पुरी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन को वापस लेने की वजह से कांग्रेस की अभी किरकिरी कम ही नहीं हुईं थी कि आज पाटा को एक और बड़ा झटका देते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले अरविदर सिह लवली ने राज्य के पांच बड़े नेताओं के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविदर सिह लवली के साथ कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार में लगातार 15 वर्षो तक मंत्री रहे राजवुमार चौहान, पूर्व विधायक नसीब सिह एवं नीरज बसोया और अमित मलिक ने शनिवार को वेंद्रीय मंत्री हरदीप सिह पुरी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, संजय मयूख और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह अलग बात है कि लवली 2017 में कांग्रेस से नाराज होने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे लेकिन एक साल के बाद ही उन्होंने अपनी घर वापसी कर ली थी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कांग्रेस के नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि यह लग रहा था कि रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी, लेकिन राहुल गांधी ने रायबरेली से नामांकन भर दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं, ’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’

लेकिन कांग्रेस का नारा ’बेटा बचाओ बेटा बढ़ाओ’ है। तावड़े ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले वायनाड को अपना घर बताया और फिर रायबरेली चले गए और ऐसे लोगों के साथ रहना अरविदर सिह लवली और उनके साथियों को पसंद नहीं था। इसलिए उन्होंने अपने साथियों के साथ पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रहे विकसित भारत अभियान के साथ जुड़ने के लिए भाजपा में शामिल होने का पैसला किया।वहीं हरदीप सिह पुरी ने केजरीवाल सरकार पर दिल्ली में विकास कार्यं ठप करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने शीला दीक्षित की सरकार के समय अरविदर सिह लवली और राजवुमार चौहान का काम देखा है और भाजपा इन सभी नेताओं की क्षमता का सदुपयोग करेगी। वीरेन्द्र सचदेवा ने इन सभी नेताओं का पाटा में स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें यकीन है कि सब मिलकर दिल्ली में भ्रष्टाचार वाली सरकार को उखाड़ पेंवेंगे। भाजपा में शामिल होने के बाद अरविदर सिह लवली ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को राष्ट्र निर्माण और दिल्ली की लड़ाईं में सहयोग का मौका देने के लिए धन्यवाद कहा।

उन्होंने कहा कि आज पांच साथी भाजपा में आए हैं, लेकिन पूरा काफिला तैयार है। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए। (एएनआईं) लवली ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को राष्ट्र निर्माण और दिल्ली की लड़ाईं में सहयोग का मौका देने के लिए दिया धन्यवाद