Independence Day 2021 : पूरा देश रंग गया है तिरंगा के रंग में

हर कोई अपने हिसाब से खुशियां मना रहा है। सरकारी इमारतों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। पूरा देश जगमगा रहा है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है ।

नई दिल्ली। देशप्रेम से बढ़कर कोई प्रेम नहीं है। स्वतंत्रता दिवस की अहमित पूरे देशवासियों के लिए कितनी है, आप कहीं भी किसी भी शहर में चले जाएं, तो हर ओर तिरंगा का जलवा दिखाई देगा। हर ओर तिरंगे से रोशनी जगमगा रही है।

75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली सचिवालय भवन को तिरंगे की लाइटों से सजाया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की इमारतें 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे से जगमगा उठीं।चेन्नई में सेंट्रल रेलवे स्टेशन तिरंगे की लाइटों से जगमगा रहा है।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन लाइटों से सजाया गया है। चारबाग रेलवे स्टेशन और उत्तर प्रदेश विधानसभा भवन तिरंगे की लाइटों से जगमगा रहा है। 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अटारी-वाघा बॉर्डर तिरंगे की लाइटों से सजाया गया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुवाहाटी रेलवे स्टेशन लाइटों से सजाया गया।

जम्मू-कश्मीर में रियासी ज़िले का सलाल बांध तिरंगे की लाइटों से जगमगा रहा है। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बघलियार बांध भारतीय ध्वज के रंगों से जगमगा उठा।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे वैसे ही आसमां से दो Mi-17 1V हेलीकॉप्टरों द्वारा फूलों की वर्षा की जाएगी।